15 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से रमेश पोखरियाल निशंक की मुलाकात

सीएम धामी से रमेश पोखरियाल निशंक की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के विकास, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य की विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सीएम धामी से रमेश पोखरियाल निशंक की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के विकास को नई गति देने के साथ ही जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है।

See also  अंकिता भंडारी केस, युवा उक्रांद के आयुष रावत और प्रदीप मेंदोलिया नजरबंद, आयुष चौकी में मौन धरने पर बैठे