चमोली जनपद में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, श्रृंगार और रुद्री पाठ के बाद रात करीब 8 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए।
भगवान रुद्रनाथ की डोली 18 अक्टूबर को देवलधार स्थित ज्वाला मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। 19 अक्टूबर को डोली गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां आगामी छह माह तक भगवान रुद्रनाथ जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस ने कैंडल मार्च के जरिए उठाई अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को शानदार कार्यकाल के बाद दी गई विदाई
एमडीडीए का एक्शन, अवैध निर्माण पर शिकंजा