21 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग

दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग

उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बर्ताव को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने इसे लेकर मंत्री पर पलटवार किया है। अमरजीत सिंह ने कहा कि अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे प्रख्यात पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का सार्वजनिक मंच पर किया गया व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और उत्तराखंड की गौरवशाली अतिथि-सत्कार की परंपरा के विपरीत है, ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति वाले प्रदेश में किसी आमंत्रित कलाकार को हजारों लोगों के सामने अपमानित करना पूरे उत्तराखंड की छवि पर सवाल खड़े करता है। उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अपनी विधानसभा में आमंत्रित अतिथि दलेर मेहंदी पर बिना किसी ठोस पुष्टि के नशे में होने का आरोप लगाना अनुचित है। दलेर मेहंदी विवाद पर सियासत तेज, उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से की माफी की मांग

See also  परेड ग्राउंड में सीएम धामी दशहरा उत्सव में शामिल हुए

अमरजीत सिंह ने कहा देश के विभिन्न कलाकारों और फिल्म जगत की हस्तियों द्वारा दलेर मेहंदी के समर्थन में प्रतिक्रिया देना इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है। उनके परिजनों और करीबियों ने भी उनके नशे से दूर रहने की बात कही है। हाल ही में सर्जरी कराने के बावजूद वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे। यदि मंत्री को उनकी प्रस्तुति से कोई शिकायत थी, तो आयोजकों के माध्यम से मामले की जांच कराई जा सकती थी। सार्वजनिक मंच से आरोप लगाकर किसी कलाकार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के आचरण के अनुरूप नहीं है।

See also  बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय

दलेर मेहंदी ने संयम और शालीनता बनाए रखकर अपनी गरिमा का परिचय दिया। वहीं, इस प्रकरण पर भाजपा नेताओं और सिख-पंजाबी समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों की चुप्पी भी चिंताजनक है। कांग्रेस महासचिव ने कहा मंत्री सुबोध उनियाल के सार्वजनिक व्यवहार और समय-समय पर सामने आने वाले विवादित एवं अमर्यादित बयानों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। महिलाओं, पूर्व सैनिकों, राजनीतिक विरोधियों और अन्य लोगों से जुड़े विवादों में उनका नाम चर्चा में आता रहा है। उनके बड़बोलेपन और इस प्रकार के आचरण का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड और पंजाब में भाजपा को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हम मांग करते हैं कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल इस पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें।

See also  सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया