18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जल विधुत निगम का 23वां स्थापना दिवस

जल विधुत निगम का 23वां स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 23वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को जल विद्युत निगम के एम.डी. ने 20 करोड़ 09 लाख 58 हजार 211 रूपये का लाभांश का चेक भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्तावों में ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने जल विद्युत निगम से 2030 तक विद्युत उत्पादन के लक्ष्य 2200 मेगावाट को और अधिक बढ़ाए जाने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल के कॉर्पोरेट भवन का लोकार्पण के साथ ही सी.एस.आर के तहत सरस्वती विद्या इण्टर कॉलेज भानियावाला को दी गई बस को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल विद्युत निगम प्रदेश में उद्योगों की विद्युत जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना सुनिश्चित करें।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम से लोगों को हो रहा फायदा