राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। जनरल बिपिन रावत की मूर्ति से शुरू हुई यह यात्रा कांग्रेस भवन, घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए डिस्पेंसरी रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मूर्ति तक पहुँची, जहाँ श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दो, युवाओं को रोजगार दो, सुरसा के मुँह की तरह बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ, महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार बंद करो, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था सुधारो, मलिन बस्तियों की तोड़-फोड़ बंद करो, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

More Stories
बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोग बीजेपी में शामिल
उत्तराखंड में बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा
चुनावी मोड में कांग्रेस, बदरीनाथ से गणेश गोदियाल की अगुवाई में शुरू हुई न्याय यात्रा