24 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किए जाने हेतु ₹8.43 करोड़ सहित कुंभ मेला-2027 हेतु किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़े हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत ₹14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन के अन्तर्गत विकासखण्ड रिखणीखाल में PWD अतिथि गृह के समीप हेलीपैड का निर्माण किए जाने हेतु ₹13.50 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मूलाकोट के डचूडा बाजार में राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट तक दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाइल्स एक हजार मीटर का निर्माण किए जाने हेतु ₹46.46 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  चुनावी मोड में कांग्रेस, बदरीनाथ से गणेश गोदियाल की अगुवाई में शुरू हुई न्याय यात्रा

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड कीर्तिनगर के अन्तर्गत जखेड़ से सुमाड़ी कपरोली तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण किए जाने हेतु ₹2.04 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ में गणाई बनकोट मोटर मार्ग से भट्टीगांव तारसिमोली मोटर मार्ग का विस्तार, सुधारीकरण व डामरीकरण किए जाने हेतु ₹4.09 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विकासखण्ड कालसी में उद्पाल्टा-उपरौली मोटर मार्ग के अनुरक्षण का कार्य किए जाने हेतु ₹1.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में कसियालेख हरिनगर अक्सोडा मोटर मार्ग के किमी 01 से 08 में सुधारीकरण कार्य एवं पीसी द्वारा डामरीकरण का कार्य किए जाने हेतु धनराशि ₹3.82 करोड़ तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम प्रतापपुर में खाद्य गोदाम से तलवार फार्म होते हुए वकील फार्म तक 06.00 किमी हॉट मिक्स रोड का निर्माण किए जाने हेतु ₹3.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

See also  गैरसैंण में सिर्फ दो दिन का सत्र, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड कनालीछीना के अन्तर्गत ग्राम सभा ओझातल्ला के ढुंगालगांव से ओझातल्ला तक सम्पर्क मार्ग (1.5 किमी सीसी मार्ग) का निर्माण किए जाने हेतु ₹61.39 लाख तथा जनपद चम्पावत के ब्लॉक बाराकोट के अन्तर्गत लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-काफलीखान भनोली NH-57 में किमी 17 से 21 तथा किमी 27 से 38.120 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण किए जाने हेतु ₹4.94 करोड़ तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम सुरेन्द्रनगर में हर्षित विश्वास के घर से किंचून मंडल के घर की ओर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य किए जाने हेतु ₹87.94 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के कैंट क्षेत्र में जोन न.-5 के अन्तर्गत 01 नलकूप, पम्प हाउस राइजिंग मेन तथा अन्य सम्बंधित कार्यों हेतु ₹3.07 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हेलीपैड के निर्माण हेत ₹8.30 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सीएम धामी ने किया उत्तराखंडी भाषाओं के वाइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला/कक्षों तथा शौचालयों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹98.77 लाख की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।