25 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने खटीमा में हेलीपैड पर सुनीं लोगों की समस्याएं

सीएम धामी ने खटीमा में हेलीपैड पर सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड और कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने खटीमा में हेलीपैड पर सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास की आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

See also  आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 का भव्य शुभारंभ, 26 राज्यों के 1,100 धावक ले रहे हिस्सा