उत्तरकाशी में त्योहारी सीजन के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद के समस्त थाना/ कोतवाली प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत बाजारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आज 29 अक्टूबर 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित स्वर्णकार व्यवसायियों की दुकानों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान स्वर्णकारों को चोरी, लूट, टप्पेबाजी एवं धोखाधड़ी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।
🔹 दुकान के प्रवेश द्वार, काउंटर एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे स्थापित करें तथा उन्हें सदैव क्रियाशील रखें।
🔹 सोना, चांदी, नकदी एवं अन्य मूल्यवान वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और दुकान बंद करते समय शटर, ताले एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की अच्छी तरह जांच करें।
🔹 यदि कोई संदिग्ध लगे तो उसकी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
🔹 आभूषणों की खरीद-बिक्री के दौरान नकदी एवं ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि अवश्य करें। सोने-चांदी की शुद्धता और लेन-देन से संबंधित विवरणों की भी सावधानीपूर्वक जांच करें।
🔹 टप्पेबाजी, धोखाधड़ी एवं अन्य संदिग्ध तरीकों से ठगी करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा कीमती आभूषणों के परिवहन के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
#UKPoliceHaiSath
#UttarakhandPolice

More Stories
सचिव संस्कृति शिक्षा की चमोली में समीक्षा बैठक
30 अक्टूबर को उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
डीएम पिथौरागढ़ का गंगोलीहाट दौरा, कई जगहों का लिया जायजा