देर सायं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद में संचालित एग्री स्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एग्री स्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए प्रत्येक पहलू की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन महत्वपूर्ण कार्यों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा आ रही समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एग्री स्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ठोस परिणाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी तथा आगामी बैठक में वर्तमान प्रगति की तुलना करते हुए दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं कार्यों में हुए सुधार का आकलन किया जाएगा।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र वर्मा सहित कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
ऐतिहासिक जौलजीबी मेले की तैयारियां तेज, 14 नवंबर से काली-गोरी नदी के संगम पर सजेगा अंतरराष्ट्रीय मेला
सौंग नदी की इकोलॉजी को समझने के लिए पहल
जमीन वाले मुद्दे पर आई शासन की सफाई