मुवानी महोत्सव की दूसरी संध्या में लोक गायक चंद्रप्रकाश, हनी कोहली ने दर्शकों को देर रात तक अपने गीतों में थिरकने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं वैशाली टोलिया ने शौक़ा समुदाय की भेषभूषा के नृत्य कर मन मोहा, साथ ही गणेश बिष्ट ने अपनी हास्य कलाकारी से चार चाँद लगाये।
चन्द्रप्रकाश ने अपने प्रसिद्ध गित मैं जाँछूँ कमला काली गंगा पार….. तो हनी कोहली ने अपने सुप्रसिद्ध गीत ज़ालिमां बाट में हरदेवी नौलों…. से शमा बांधे रखा।

दूसरी रात्रि में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल रही, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में राजनैतिक व्यक्तियों के विचार अलग हो सकते हैं लेकिन लक्ष्य सभी का समाजसेवा है, उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु इक्कीस हज़ार की नगद धनराशि भेंट की। महोत्सव में सैनीक कल्याण बोर्ड का शिविर लगा, जिसमे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भूपेन्द्र धामी उपस्थित रहे। महोत्सव का संचालन ललित शौर्य, हंस पाल और त्रिभुवन राठौर ने संयुक्त तौर पर किया! इस दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन कार्की, सचिव कुलदीप आर्या, उप सचिव संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक कार्की, रेनू भंडारी कार्की, भावना मेहता, शोभा रावल, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, विक्रम कठायत, कुंदन पुजारा, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक बोरा, विजय भंडारी, मनीष बोरा, दिवाकर सोनार, संजय कार्की, सुमित पाल, जितेश खनका, राहुल सोनार, गोविंद भट्ट, हिमांशु जोशी, हेमंत कार्की, देवेंद्र बहादुर पाल, आदि उपस्थित रहे!

More Stories
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
जवानों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
देहरादून में संघ दफ्तर पहुंचे सीएम धामी, दीपावली की शुभकामनाएं दीं