मुवानी महोत्सव के समापन अवसर पर प्रसिद्ध कुमाऊँनी गायक फ़ौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर देर रात तक जनता थिरकती रही, उनके गीत राइफ़ल मेरी कानी माँ… नैनीताल की मधुली… टक-टका-टक कमला सहित अनेक गीतों में लोग मध्यरात्रि तक झूमते रहे!
इसके अलावा श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति खटीमा, मुवानी डांस ग्रुप, भावना बोरा, दीक्षा बिष्ट, लच्छू पहाड़ी, हरू जोशी, पूरन राम, अभी कोहली, अज्जू रेपर सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी!
समापन अवसर की संध्या का शुभारम्भ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया और समापन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किया गया!

विधायक बिशन सिंह चुफाल ने महोत्सव समिति को तीन लाख देने की घोषणा की और महोत्सव में जनता को कुमाऊँनी भाषा में संबोधित कर सरकार की उपलब्धि बतायी!
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय उत्पादों मड़वा, झंगोंरा, गेठी आदि तथा स्थानीय व्यवसायियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, इस मौके पर उन्होंने अपने शासनकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया!
महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में रामगंगा घाटी क्षेत्र की समस्याओं को मंच से उठाया और सहयोग करने वाले सभी संस्थानों तथा व्यक्तियों को धन्यवाद प्रेषित किया!
इस अवसर पर स्थानीय उद्योगपति भगवान सिंह देउपा ने समिति को इक्यावन हज़ार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की!
कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य और हंस पाल ने संयुक्त तौर पर किया!
इस दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस नेता खजान गुड्डू, उद्योगपति भगवान सिंह देउपा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, संयोजक रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन कार्की, सचिव कुलदीप आर्या, उप सचिव संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक कार्की, थानाध्यक्ष गणेश भट्ट, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, विक्रम कठायत, कुंदन पुजारा, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक बोरा, विजय भंडारी, मनीष बोरा, दिवाकर सोनार, संजय कार्की, सुमित पाल, जितेश खनका, राकेश मेहरा, राहुल सोनार, गोविंद भट्ट, हिमांशु जोशी, हेमंत कार्की, देवेंद्र बहादुर पाल, मुकेश बोरा, हरीश बिष्ट आदि उपस्थित रहे!
काफ़ल हिल फाउंडेशन को मिला शेर सिंह कार्की सम्मान!
मुवानी महोत्सव में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला शेर सिंह कार्की सम्मान इस वर्ष काफ़ल हिल फ़ाउंडेशन बेरीनाग को दिया गया!
फ़ाउंडेशन के संस्थापक त्रिभुवन मेहरा को उनके द्वारा ऐतिहासिक और प्रौगेतिहासिक धरोहरों को खोजने और पिथौरागढ़ को देश का पहला यूनेस्को जियोहेरिटेज पार्क बनाने के ऐतिहासिक मिशन में निभाई गई अग्रणी भूमिका तथा पर्यटन के क्षेत्र में उन्नत कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पाँच हज़ार एक सौ रुपये की धनराशि मुवानी महोत्सव समिति द्वारा प्रदान की गई!
समापन अवसर पर भीड़ हुई बेकाबू!
समापन के अवसर पर पाँच हज़ार से अधिक लोग महोत्सव में सम्मिलित हुए, जिस वजह से सड़क तथा कार्यक्रम स्थल पर अनेक नोक-झोंक देखने को मिली, साथ ही भीड़ तथा ट्रैफ़िक व्यवस्था लगातार बेकाबू रही!
भीड़ अधिक होने की वजह से पुलिस प्रशासन भी सिर्फ़ बूत बनकर तमाशा देखते रहे!

More Stories
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
जवानों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
देहरादून में संघ दफ्तर पहुंचे सीएम धामी, दीपावली की शुभकामनाएं दीं