9 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

दीपावली पर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

दीपावली पर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर शासकीय आवास लौटते समय गढ़ी कैंट क्षेत्र में सेना के जवानों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मिठाई और शुभकामनाओं के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे वीर सैनिक दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके सतर्क पहरे और अटूट संकल्प के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने त्योहार मना पाते हैं। दीपावली पर से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

See also  देहरादून में संघ दफ्तर पहुंचे सीएम धामी, दीपावली की शुभकामनाएं दीं

उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित हमारे सैनिकों का त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। त्योहारों के अवसर पर जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाता है, तब हमारे अनेक वीर जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनका यह समर्पण हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

मुख्यमंत्री ने माँ भारती के इन वीर सपूतों के शौर्य, साहस और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों का सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने जवानों के सुखद, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन किया।

See also  ललित मोहन जोशी के नाम रही मुवानी महोत्सव की आखिरी शाम, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक बिशन सिंह चुफाल भी हुए शामिल

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि है और यहां के युवाओं की भारतीय सेना में गौरवशाली परंपरा रही है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने सैनिकों और उनके परिवारों पर गर्व करता है। सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को भी देशसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।