18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सरकार पर भुवन कापड़ी का सवाल

सरकार पर भुवन कापड़ी का सवाल

उत्तराखंड में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का मसला लटकाये जाने को कापड़ी ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। साथ ही सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। भुवन कापड़ी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लम्बे समय तक पूरा ना किया जाना सरकार की मंशा पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है आरक्षण के लिए बनी समिति द्वारा काफी समय पहले विसंगतियां दूर कर सरकार को भेज दिया गया था परंतु अब तक सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाकर अधिनियम को पारित नहीं किया गया जबकि सत्र बुलाना सरकार का विशेष अधिकार है, परंतु सरकार इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर जो हर उत्तराखंडी की भावना से जुड़ा है संजीदा नहीं है।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा

सरकार पूरा करे वादा- कापड़ी

जहां राज्य आंदोलनकारी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं जबकि बीजेपी उत्तराखंड में लगभग 6 से 7 सालों से पूर्ण बहुमत की सरकार राज्य में चल रही है इसके बावजूद भी राज्य आंदोलनकारी के हक से भाजपा द्वारा आंदोलनकारीयो को वंचित रखा जा रहा है। सरकार को अगर राज्य के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो आंदोलनकारी की माग को जल्दी पूरा करना होगा साथ साथ पूरे प्रदेश में लंबे समय से आंदोलनकारी चिनीकरण की मांग कर रहे हैं जिसको सरकार को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए जिससे कि आंदोलनकारी को उचित सम्मान और लाभ मिल सके सरकार को जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस महत्वपूर्ण विधेयक को पास करवाना चाहिए जिससे कि राज्य आंदोलनकारी की सभी मांगे पूरी हो सकती

See also  सीएम धामी ने हरिद्वार में लगाई मुख्य सेवक की चौपाल