15 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चंपावत में पशुपालकों की अहम बैठक, लिए बड़े फैसले, सरकार के रवैए पर उठाए सवाल

चंपावत में पशुपालकों की अहम बैठक, लिए बड़े फैसले, सरकार के रवैए पर उठाए सवाल

चम्पावत जिले के सुई, लोहाघाट स्थित आदित्य महादेव मंदिर में आज गौपालक / पशुपालक संघर्ष समिति की अति आवश्यक बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से *लगभग 150 पशुपालक* उपस्थित रहे।

बैठक में *महिलाएं, पुरुष, वृद्ध – हर वर्ग के लोग* शामिल हुए। सभी ने अपनी-अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त की। किसी ने कहा – चारा महंगा है, किसी ने कहा – दवाई महंगी है, किसी ने कहा – दूध का दाम नहीं बढ़ा तो गाय-भैंस पालना ही छोड़ना पड़ेगा।

पशुपालकों में सरकार की उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। चंपावत में पशुपालकों की अहम बैठक, लिए बड़े फैसले, सरकार के रवैए पर उठाए सवाल

बैठक में सर्वसम्मति से *ऐतिहासिक फैसला* लिया गया –

See also  स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध धामी सरकार

> *25 नवंबर 2026 को दुग्ध संघ, चम्पावत में तालाबंदी की जाएगी। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं।*

*पशुपालकों की प्रमुख मांगें -*

*1. गाय के दूध का मूल्य 61 रुपये प्रति किलो हो*
हिमाचल प्रदेश व अन्या राज्यो की तर्ज पर उत्तराखंड में भी गाय के दूध का खरीद मूल्य *61 रुपये प्रति किलो* तय किया जाए।

*2. भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपये प्रति किलो हो*
भैंस के दूध का खरीद मूल्य *71 रुपये प्रति किलो* किया जाए। आज लागत के हिसाब से वर्तमान मूल्य से पशुपालक को घाटा हो रहा है।

See also  दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, उत्तराखंड पवेलियन में झलक रही देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत

*3. पशु आहार और साइलेज पर 75% सब्सिडी मिले*
पशु आहार और *साइलेज* के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार पशु आहार और साइलेज पर *75 प्रतिशत सब्सिडी* दे, ताकि पशुपालन बच सके।

*4. प्रोत्साहन राशि 50 पैसे से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो हो*
वर्तमान में मिल रही *50 पैसे प्रति किलो* प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर *2 रुपये प्रति किलो* किया जाए।

बैठक में पशुपालकों ने कहा – _”हम सुबह 4 बजे उठकर मेहनत करते हैं, लेकिन हमें हमारी मेहनत का दाम नहीं मिलता। सरकार यदि हिमाचल में 61 रुपये दे सकती है, तो चम्पावत के पशुपालक को क्यों नहीं?”_

समिति ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने हक के लिए है। 25 नवंबर की तालाबंदी शांतिपूर्ण होगी, लेकिन निर्णायक होगी।

See also  सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन

समिति ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि 25 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में दुग्ध संघ, चम्पावत पहुंचें।