मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी और मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं।
जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा उद्देश्य है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

More Stories
सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज
जसपुर में सीवरेज को लेकर धामी सरकार सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी