बीजेपी के सीनियर नेता और खानपुर के पूर्व विधायक राजा प्रणव सिंह चैंपियन ने निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को जेल भेजने का दावा किया है।
सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद चैंपियन लगातार उमेश कुमार को घेर रहे हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच की वकालत कर रहे हैं।
चैंपियन ने साफ किया कि उमेश कुमार जिस वीडियो को डिफेक बताने की कोशिश कर रहे हैं वो 100℅ सही वीडियो है। चैंपियन ने आरोप लगाया कि उमेश कुमार ने 2018 में लड़की का शोषण किया और उसका वीडियो भी बना लिया। चैंपियन ने कहा कि इस पूरे मामले में अब कोर्ट केस चल रहा है और विधायक उमेश कुमार को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता। राजा प्रणव चैंपियन ने इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही। चैंपियन ने दावा किया कि अदालत में ठोस सबूत पेश किए जाएंगे और उमेश कुमार को जेल भेजा जाएगा।
सियासत में उबाल, कई सारे सवाल
मामला बेहद गंभीर है और एक लड़की से जुड़ा है। ऐसे में चैंपियन और उमेश कुमार दोनों आमने सामने हैं। उमेश कुमार लगातार वीडियो की फेक और अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं। जबकि चैंपियन ने वीडियो की सही बता कर आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले वायरल वीडियो पर घमासान जारी है और चैंपियन बार बार विधायक उमेश कुमार को जेल भेजने की चुनौती दे रहे हैं।
आज भी देहरादून के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये चैंपियन ने उमेश कुमार के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाए। चैंपियन ने कहा कि उमेश कुमार कितने भी पैंतरे अपना लें अब उनकी दाल नहीं गलने वाली। चैंपियन ने कहा कि देवभूमि के लोग ऐसे लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे जो महिला अस्मिता से खिलवाड़ करते हैं।

More Stories
मुख्य सचिव से मिला अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल, पानी का मुद्दा उठाया, सीएस को नहीं पता पीड़ित परिवार को सरकार ने क्या सुविधाएं दीं
डीएम पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण, समस्याओं का टाइम साउंड समाधान करने का दिया निर्देश
चमोली के डीएम ने आज भी की अहम बैठक