आज दिनांक 22.11.2026 को अपराह्न करीब 01 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी जखोली (कोतवाली रुद्रप्रयाग) क्षेत्रान्तर्गत अर्जुन बैंड के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुए इको वाहन का नम्बर UK13TA-4410 है। उक्त वाहन शादी समारोह के दौरान कुरछोला से जखनोली की ओर जा रहा था, इसी दौरान अर्जुन बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों द्वारा घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया।
गम्भीर रूप से घायल
1. सतपाल सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी ग्राम कुनियाली, जिला रुद्रप्रयाग। (जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाये जा रहे)
सामान्य रूप से घायल –
1. शिवानी पुत्री शूरवीर सिंह, निवासी ग्राम कुरछोला, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 15 वर्ष (सीएचसी जखोली में उपचाराधीन)।
2. दिव्यांशी पुत्री राकेश सिंह रावत, निवासी ग्राम कुरछोला, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 13 वर्ष (सीएचसी जखोली में उपचाराधीन)।
3. अंजलि निवासी जखोली बड़मा, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 26 वर्ष
4. सुमीता पत्नी सतपाल निवासी कुनियाली, जिला रुद्रप्रयाग
मृतकों का विवरण
1. विजय सिंह पंवार उर्फ नत्थू पुत्र स्व. श्री फते सिंह निवासी ग्राम कुरछोला, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 41 वर्ष (वाहन चालक)।
2. बसन्ती देवी पत्नी कार्तिक निवासी ग्राम तैला, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 52 वर्ष।
3. सुनीता देवी पत्नी भरत सिंह, निवासी ग्राम तैला, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 35 वर्ष।
सोशल मीडिया सेल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।

More Stories
सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक