22 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

देहरादून में कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने अपने छह दिवसीय प्रदेश भ्रमण के उपरान्त आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। देहरादून में कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के सामने प्रभावी ढंग से उजागर करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

See also  बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था तथा प्रदेश की परिसंपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर जनसंवाद, जनजागरण, हस्ताक्षर अभियान एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कुमारी सैलजा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का फीडबैक लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने संगठन के सभी स्तरों पर एकजुटता, सक्रियता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी तथा प्रदेश की जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएगी।

See also  सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे।

 

 

See also  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय पीयर लर्निंग कार्यशाला
Ad 1