उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने का स्वागत किया है। धीरेंद्र प्रताप ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि कुमारी शैलजा की कांग्रेस में एक बहुत ही निष्ठावान और प्रतिष्ठित नेता की छवि रही है और उनका अनुभव उत्तराखंड में कांग्रेस को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
उन्होंने निवर्तमान प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा पार्टी के लिए की गई सेवाओं का भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए रात दिन एक किया जो निश्चय ही स्मरणीय है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत STF का एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग पर शिकंजा, 8 तस्कर गिरफ्तार
सीएम धामी ने स्वेच्छा से स्वच्छता कार्यक्रम में की शिरकत
सीएम धामी ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर के विकास कार्यों की समीक्षा की