20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राजस्व प्राप्ति पर धामी की बैठक

राजस्व प्राप्ति पर धामी की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में इस वित्तीय वर्ष के राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों में वृद्धि के संबंध में वित्त मंत्री सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ गहनता से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के राजस्व प्राप्ति के कुल लक्ष्य 24745 करोड़ रुपए के सापेक्ष 16436 करोड़ रुपए जो लक्ष्य का 66 प्रतिशत है, की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए अवशेष 34 प्रतिशत के राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य को फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि परिवहन, खनन, जीएसटी आदि क्षेत्रों में गहन निगरानी रखने के लिए ऑनलाईन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाए। जीएसटी के तहत राजस्व बढ़ाने के लिए और प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्ययोजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं शदी के इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। सभी विभागों की कार्ययोजना का इसकी सफलता में बड़ा योगदान रहेगा। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं दक्षता के साथ इस दिशा में आगे बढ़े। बैठक में सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर द्वारा विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभागवार राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया।

See also  सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, हरीश चन्द सेमवाल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।