27 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अंडरग्राउंड की जाएंगी बिजली की लाइनें, डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अंडरग्राउंड की जाएंगी बिजली की लाइनें, डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की योजना को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों के दौरान होने वाली खुदाई से प्रभावित होने वाली विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों तथा उनके पुनर्निर्माण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत 11 केवी एवं एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही 11 केवी विद्युत नेटवर्क पर रिंग सिस्टम विकसित करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए एलटी फीडर पैनल स्थापित किए जाएंगे। योजना के तहत दो कॉम्पैक्ट सब स्टेशन का निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत अंडरग्राउंड की जाएंगी बिजली की लाइनें, डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

See also  मुख्य सचिव ने सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए प्रस्तावित खुदाई एवं निर्माण कार्यों से विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियां प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावित परिसंपत्तियों का आकलन कर उनके पुनर्निर्माण के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के आधार पर आवश्यक बजट एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्माण कार्यों के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

जिलाधिकारी ने श्री बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

See also  बेटा हिमालय का गीत सीएम धामी ने लॉन्च किया