28 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है

भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।

इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्यांकि द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को पत्र भेजकर यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है।

 

See also  धामी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च, सीएम बोले हर तबके का रखा ध्यान

राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।