29 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रिखणीखाल हादसे में मुआवजे का ऐलान

रिखणीखाल हादसे में मुआवजे का ऐलान

जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस प्रकार प्रत्येक मृतक के आश्रित परिवार को कुल छह लाख रुपये की सहायता मिलेगी। रिखणीखाल हादसे में मुआवजे का ऐलान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू किए गए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को एयरलिफ्ट किया गया।

See also  पौड़ी सड़क हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

स्थानीय विधायक महंत दिलीप रावत तथा जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहीद हरेंद्र सिंह रावत मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रिखणीखाल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने कहा कि हर प्रकार की आवश्यकता के लिए प्रशासन परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चार घायलों को प्रधानमंत्री राहत सहायता के लिए ई-डीएआर पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया है तथा चिकित्सकों को उनकी उचित देखभाल करने के लिए निर्देशित किया गया है।

See also  आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं