29 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आरटीओ कार्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई

आरटीओ कार्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ अजय सिंह द्वारा संगठित गैंग/गैंगस्टर एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु एसटीएफ की टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उक्त क्रम में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूलकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना पंतनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे चल रहा था अवैध वसूली का खेल

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों, सरकारी व्यवस्था की आड़ में आमजन से धोखाधड़ी एवं अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लम्बे समय से कार्यवाही के प्रयास कर इनपुट विकसित किये जा रहे थे* , इसी क्रम में एसटीएफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के समीप जिला सैनिक विश्राम गृह के गेट के पास दो अलग-अलग वाहनों में कुछ व्यक्ति बैठकर वाहन संबंधी दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य कागजात तैयार कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूल रहे हैं।आरटीओ कार्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए थाना पंतनगर पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। संयुक्त टीम द्वारा दोनों वाहनों की घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जिसमें एक वाहन संख्या में बैठे व्यक्ति की पहचान प्रवीण बाछाड़ पुत्र विकास बाछाड़, निवासी चन्दीपुर विजयपुर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई।

See also  विकास योजनाओं के लिए 56 करोड़ का बजट मंजूर

वहीं दूसरे वाहन में लैपटॉप पर कार्य कर रहे व्यक्ति की पहचान पंकज कांति सेन पुत्र स्वर्गीय स्वदेश कांति सेन, निवासी वार्ड संख्या-03, ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई।

दोनों व्यक्तियों से पूछताछ एवं वाहनों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में वाहन संबंधी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे आरटीओ कार्यालय से संबंधित कार्य कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से संपर्क करते थे तथा सरकारी शुल्क की वास्तविक जानकारी छिपाकर उनसे निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूलते थे। दोनों अभियुक्त अलग-अलग वाहनों में बैठकर लैपटॉप एवं प्रिंटर के माध्यम से अपना काम संचालित कर रहे थे। अभियुक्तों द्वारा कुछ डुप्लीकेट आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस निजी लैब से तैयार करवाकर वाहन स्वामियों को उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई है। इस संबंध में एसटीएफ द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

See also  देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रकरण में अन्य संलिप्त संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ द्वारा बरामद दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा अब तक की गई अवैध वसूली के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

1. प्रवीण बाछाड़ पुत्र विकास बाछाड़, निवासी चन्दीपुर विजयपुर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।

2. पंकज कांति सेन पुत्र स्वर्गीय स्वदेश कांति सेन, निवासी वार्ड संख्या-03, ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर।

बरामदगी का विवरण

1. 75 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)।

2. 07 ड्राइविंग लाइसेंस।

3. 19 फॉर्म-30 (मोटरयान नियम-55 के अंतर्गत स्वामित्व अंतरण संबंधी दस्तावेज)।

4. फॉर्म-30 के साथ संलग्न आरसी, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड।

5. 01 लैपटॉप।

6. 01 प्रिंटर।

7. 01 माउस।

8. 01 लैपटॉप एडॉप्टर।

9. 01 इंटरनेट डिवाइस।

10. घटना में प्रयुक्त 02 वाहन।

एसटीएफ की आमजन से अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ अजय सिंह ने आमजन से अपील की है कि आरटीओ अथवा किसी भी सरकारी कार्यालय से संबंधित कार्य कराने के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का ही प्रयोग करें। सरकारी कार्यों के नाम पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अतिरिक्त धनराशि न दें तथा अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को उपलब्ध कराने से बचें।

See also  भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है

यदि किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली अथवा धोखाधड़ी की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

एसटीएफ से संपर्क हेतु मोबाइल नंबरः 9412029536

*STF टीम*

1. राकेश बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र।

2.  विकास चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर।

3. उ0नि0 विपिन जोशी।

4. हे0का0 रविन्द्र सिंह बिष्ट।

5. हे0का0 महेन्द्र गिरी।

6. हे0का0 किशोर कुमार।

7. आरक्षी जितेन्द्र कुमार।

8. किशन चन्द्र शर्मा।

*थाना पंतनगर पुलिस टीम*

1. उ0नि0 अनिल मेहता, थाना पंतनगर।

2. का0 कृपाल सिंह, थाना पंतनगर।

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों, सरकारी व्यवस्था की आड़ में आमजन से धोखाधड़ी एवं अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।