हरिद्वार के मंगलौर में आज सुबह दुखद हादसा हुआ, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा लहबोली गांव में ईंट भट्टे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक ईंट पकाने की तैयारी चल रही थी तभी दीवार गिरने से मजदूर दब गए और मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान
नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम
आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन