उत्तराखंड में धामी सरकार ने अपनी पार्टी के नेताओं के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है। नया स ल आने वाला है उससे पहले धामी सरकार ने दायित्वधारियों के मानदेय और गाड़ी का किराए में बढ़ोत्तरी की है….दायित्वधारियों को अब हर महीने 35 हजार की जगह 45 हजार सैलरी मिलेगी ।

साथ ही दायित्वधारियों के गाड़ी का किराया भी बढ़ाया गया और 60 हजार से बढ़ाकर 80 हजार महीना किया गया…इसके साथ ही दायित्वधारियों को मिलने वाले स्टाफ, ऑफिस का किराया और हवाई, रेल टिकट पहले की तरह मिलते रहेंगे। सरकार ने बीजेपी के नेताओं को ही दायित्वधारी बनाया है और उनके लिए ही राज्य के सरकारी खजाने से बजट बढ़ा दिया है। अब सवाल ये है कि पहले से ही आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे राज्य में ये फैसला कितना सही है?

More Stories
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने हासिल किए 2 पदक
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले न देहरादून में क्या किया?
मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित