रुड़की के पनियाला रोड स्थित बीजेपी पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मर्तक जोगिंदर प्रॉपर्टी का कार्य करते थे देर शाम वह अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने जोगिंदर पर गोली चला दी गोली जोगिंदर के सर में लगी जिसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। मर्तक जोगिंदर के भतीजे सौरभ का कहना है की बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है सौरभ के विरोध करने पर उस पर भी बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन वह किसी तरह से बच गया।


More Stories
कारगिल विजय दिवस पर चमोली में वीर शहीदों को किया गया नमन
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
सीएम धामी ने राज्य के लेखकों और साहित्यकारों से की मुलाकात