20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मंत्री और विधायक विवाद की आग ठंडी!

मंत्री और विधायक विवाद की आग ठंडी!

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और बीजेपी विधायक दुर्गेश्वरलाल के बीच विवाद खत्म कराने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को मोर्चा संभालना पड़ा। 2 दिन तक चली सियासी तल्ख़ी के बाद सीएम ने विधायक और मंत्री दोनों को ही साथ बिठाकर विवाद सुलझाने की कोशिश की। धामी ने संयम बरतने और मिलकर काम करने की बात कही। साथ ही वन विभाग के जिन अफसरों के तबादले की मांग को लेकर विधायक अड़े हुए हैं उस पर भी एक कमेटी बनाने का फैसला हुआ है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। इस पूरे विवाद से सरकार और संगठन की काफी किरकिरी हुई है। इसीलिए दिन में प्रदेश अध्यक्ष और रात कओ सीएम धामी ने पूरे विवाद की आग ठंडी करने की कोशिश की। मगर अभी भी सवाल बना हुआ है कि क्या सुबोध उनियाल इस फजीहत के बाद शांति से बैठेंगे? क्या विधायक दुर्गेश्वरलाल अफसरों के मुद्दे सर अपनी जिद छोड़ देंगे?

See also  जनगणना को लेकर चमोली में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग