15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी ने की नियोजन विभाग की समीक्षा

धामी ने की नियोजन विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने, उनके प्रभावी अनुश्रवण तथा राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली को प्रोत्साहन देने हेतु गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एण्ड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं की प्रभावी समीक्षा कर राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के मध्य आपसी भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

See also  सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से लिया चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को 05 वर्षों में दुगुना करने के प्रयासों एवं सतत विकास लक्ष्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग स्तर पर चयनित 06 आकांक्षी जनपदों और राज्य स्तर पर चयनित 09 आकांक्षी जनपदों में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, नियोजन विभाग से मनोज पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग
Ad 2