21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राम नाम पर जयेंद्र रमोला ने बीजेपी को घेरा

राम नाम पर जयेंद्र रमोला ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा राज में पुलिस और सरकारी विभाग सरकार की नौकरी करने के बजाय भाजपा की नौकरी कर रहे हैं और वहीं खुद को सबसे बड़े सनातनी कहने वाला भाजपा संगठन और उसके नेता सौन्दर्यीकरण के लिये कुम्भ मेले के बजट से बनी भगवान की तश्वीरों के ऊपर भाजपा नाम की पुताई करने का कार्यक्रम कर रहे हैं जोकि शर्मनाक है जिससे सरकारी सम्पत्ति को नुक़सान पहुँचाने के साथ साथ भगवान का भी अपमान है ।

रमोला ने कहा कि जहॉं एक ओर एक वर्ष पूर्व मेरे और उजपा नेता कनक धनाई के ऊपर बिना तथ्य के बिजली के सरकारी पोलों पर नाम लिखवाने पर दो अलग अलग थानों में अलग अलग मुक़दमे बिजली विभाग द्वारा लिखवाया गया वहीं आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सम्पत्ति सहित कई सरकारी सम्पत्तियों पर भाजपा के लोग और सरकार के मंत्री दीवार लेखन कार्य के नाम पर करोड़ों रूपयों के बजट से बनाये गये भगवान के चित्रों पर भाजपा के प्रचार से सरकारी सम्पत्तियों को पोत कर ख़राब करने का काम रहे हैं साथ ही समाचार पत्रों के साथ साथ सोशल नेटवर्किंग पर भी इस कृत्य का प्रचार कर रहे हैं परन्तु आज सरकारी विभाग चुप्पी साधे बैठे हैं आज वे अपनी सम्पत्तियों की सुरक्षित करने के लिये कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं इससे साफ़ प्रतीत होता है कि सरकारी विभाग के अफ़सर भाजपा संगठन की नौकरी बजाने का काम कर रहे हैं । रमोला ने कहा कि विपक्ष अगर ऐसा कोई कदम उठाता है तो ये सरकारी अफ़सर भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्यवाही करते हैं परन्तु सत्ता पक्ष के लोग कुछ भी करें उनपर कोई कार्यवाही नहीं करते । रमोला ने कहा कि क़ानून सबके लिये बराबर होना चाहिये चाहे सत्ता में बैठे लोग हों या विपक्ष में बैठने वाले लोग परन्तु इस सरकार में न्याय की माँग करना बेमानी है ।

See also  बजट को लेकर पौड़ी में संवाद कार्यक्रम, लोगों ने सीएम धामी को दिए अहम सुझाव