21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस का लोकसभा प्लान क्या है?

कांग्रेस का लोकसभा प्लान क्या है?

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों पर 5 कॉर्डिनेटर तय कर दिए हैं। टिहरी लोकसभा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को सौंपी गई है। जबकि पौड़ी लोकसभा सीट के लिए विधायक विक्रम सिंह नेगी का नाम तय किया गया है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक जीतराम टम्टा बतौर कॉर्डिनेटर काम करेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को नैनीताल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस लगातार नेताओं की ड्यूटी लगा रही है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जो नेता कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं उन्हें टिकट की दौड़ से बाहर समझ लिया जाए? क्या इन नेताओं की राय टिकट बंटवारे में मानी जाएगी? बहरहाल सवाल बहुत सारे हैं और आने वाले दिनों में सियासी हलचल बढ़ना भी तय है।

See also  चमोली के डीएम ने आज भी की अहम बैठक