19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सतपाल महाराज ने किया रामलला के दर्शन

सतपाल महाराज ने किया रामलला के दर्शन

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिभाग कर “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का संदेश दिया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन कर “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का देशवासियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है।

See also  देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SSP से की शिकायत, ज्ञापन के जरिए दिए अहम सुझाव

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर आज पूरे विश्व को राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने का काम किया है।