17 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अयोध्या दर्शन करेगी धामी कैबिनेट

अयोध्या दर्शन करेगी धामी कैबिनेट

अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान राम विराजमान हो गए हैं। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन 16 जनवरी से ही शुरू हो गए थे मुख्य प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में संपन्न हुई ।रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण मसूरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। इस मौके पर रामलाल के दर्शन कर सभी लोग अभिभूत हो गए और पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। मंदिर परिसर में भी भगवान राम की आरती का आयोजन किया पर सभी लोगों ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 500 वर्ष की तपस्या के बाद आज भगवान राम अपने आसन पर विराजमान हैं। आज विधि विधान के साथ भगवान राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मंदिर का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि राम भगवान राम के दर्शन करके सभी लोग अभिभूत हैं उन्होंने कहा कि सभी लोगों का अयोध्या जाना संभव नहीं था जिसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट 2 फरवरी को अयोध्या जाएगी और भगवान श्री राम के दर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आज किसी भी धर्म जाति के लोग हो सभी राम भक्ति में डूब गए हैं। उन्होंने भगवान श्री राम से प्रार्थना कि है कि जिन क्षेत्रों में लोग काम कर रहे हैं उसे क्षेत्र में वह आगे बढ़े और देश की तरक्की में अपना योगदान दें।

See also  सीवरेज प्रबंधन को लेकर सीएम धामी ने दी बजट को मंजूरी