25 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी की राजा नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि

धामी की राजा नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता राजा नरेंद्र सिंह के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। हरिद्वार से सांसद और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने भी चैंपियन के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के पिता पूर्व विधायक राजा नरेंद्र सिंह का 22 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंवर प्रणव सिंह के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने राजा नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कुंवर प्रणव और उनके परिवार से वार्ता की और दुख की घड़ी में उनके साथ होने की बात कही। उससे पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी राजा नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों से शोक जताया। इस दौरान बीजेपी के कई और नेता भी मौजूद रहे।

See also  यशपाल आर्य ने ऊर्जा विभाग में सुनियोजित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, सरकार को कठघरे में खड़ा किया