19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी को सीएम धामी की बड़ी सौगात

पौड़ी को सीएम धामी की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के कंडोलिया मैदान में महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘दिशा ध्याणी, ब्वै-ब्वारी‘ सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान सीएम ने जनपद पौड़ी के विकास के लिए ₹ 800.74 करोड़ की 353 योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया । कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

फिर कंडोलिया पार्क में अर्बन हाट और महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मैदान में विभिन्न विभागों की 16 सामान्य स्टॉल और 5 लाइव स्टॉल (भीमल पेंटिंग, पिरूल व खजूर के क्राफ्ट निर्माण, उत्तराखण्ड के भांड-कुंड, मथनी से मठ्ठा निकालना, जांदरा व ओखली का प्रदर्शन) तथा फोटो प्रदर्शनी (जी-20, बीट्ल्स फेस्टिवल तथा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू) का अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल में सीएम ने पशुपालन विभाग के स्टॉल में बदरी गाय और बछिया का पूजन किया। तत्पश्चात सीएम लाइव स्टॉल में पहुंचे। यहां उन्होंने लाइव स्टॉल में ओखली से अनाज कूटा और जंदरे में भी हाथ आजमाया।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम से लोगों को हो रहा फायदा

बिपिन रावत पार्क का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई गंगा पथ पर आधारित ‘कॉफी टेबल बुक‘ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कंडोलिया में भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत पार्क का लोकार्पण किया। जहां पर जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा और 101 फीट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ व ड्रग फ्री देवभूमि-2025 की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंडोलिया थीम पार्क में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए अर्बन हाट का निरीक्षण किया। रजहाट में महिलाओं ने मोटे अनाज के उत्पाद रखे थे। सीएम ने इन उत्पादों का स्वाद चखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, दिलीप रावत, रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, महानिरीक्षक गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित था।