20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट ने जताया सरकार का आभार

महेंद्र भट्ट ने जताया सरकार का आभार

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यूसीसी को को धामी कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। भट्ट ने कहा कि अब साफ है कि यूसीसी जल्दी ही विस सत्र मे पटल मे पेश होने के बाद मूर्त रूप ले लेगा और राज्य मे समान नागरिक आचार संहिता लागू होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक मे इस कानून को लेकर भाजपा लम्बे समय से प्रयासरत रही है। भाजपा ने इसे अपने चुनाव घोषणा पत्र मे स्थान दिया था और इसकी जनता के स्तर से मांग भी रही है।

बीजेपी की कथनी और करनी एक- भट्ट

उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर देव भूमि से देश मे संदेश जायेगा। वहीं भाजपा की कथनी और करनी एक समान जैसा वाक्य भी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड की जनता से किए वादे को पूर्ण किया गया है और ये हम सभी का सौभाग्य है उत्तराखण्ड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य होगा ।

See also  पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, हरक रावत ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य देश में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उनकी योजनाये एवं निर्णय देश के लिए नजीर बन रहे हैं और अन्य राज्य उत्तराखण्ड से प्रेरणा ले रहे हैं ।