उत्तराखंड विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले आज देहरादून में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आहूत की गई ।बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठाये जाने वाले प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की और रणनीति बनाई।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने साफ किया कि सदन में सभी विधायक जनहित के मुद्दों को उठाएंगे वहीं सदन के बाहर प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता, जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेगा। बैठक में कांग्रेस के ज्यादातर विधायक शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस बैठक में शिरकत की।

More Stories
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी
सीएम धामी ने की कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक
युवाओं को विदेशों में रोजगार मुहैया कराने के लिए सीएम धामी की शानदार पहल