उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर दिया गया है। आज चर्चा के बाद इसे पारित करा दिया जाएगा। विधानसभा के लिए निकलते वक्त सीएम धामी आज संविधान की मूल प्रति लेकर निकले।
धामी ने कहा
“विधानसभा जाने से पूर्व देश के संविधान की मूल प्रति…”
देश के संविधान निर्माताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 को सार्थकता प्रदान करने की दिशा में आज का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए विशेष है।
देश का संविधान हमें समानता और समरसता के लिए प्रेरित करता है और समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की प्रतिबद्धता इस प्रेरणा को साकार करने के लिए एक सेतु का कार्य करेगी।

More Stories
मुख्य सचिव ने सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
युवा कल्याण की दिशा में सरकार ने क्या कदम उठाए
कृषि और उद्यान के क्षेत्र में सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाए कदम