22 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हल्द्वानी कांड पर सर्वधर्म प्रार्थना

हल्द्वानी कांड पर सर्वधर्म प्रार्थना

विभिन्न जन संगठनों और विपक्षी दलों की ओर से शनिवार शाम गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने हल्द्वानी के हिंसा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना भी गई। हल्द्वानी के विधायक ने इस सभा में वहां के मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

जन संगठनों की ओर से आयोजित शोक सभा में हिंसा में मारे गये लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। उत्तराखंड इंसानियत मंच के डॉ. रवि चोपड़ा और सर्वाेदय मंडल के हरबीर सिंह कुशवाहा ने सभी धर्मों की प्रार्थनाएं करवाई। इसके बाद रघुपति राघव राजा राम भजन गया।

See also  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, गणेश गोदियाल ने मांगा हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा

स्थानीय विधायक के सवाल

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश में वहां की मौजूदा हालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हल्द्वानी में कभी ऐसी घटना नहीं हुई है। उन्होंने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही बताया और कहा कि बिना किसी तैयारी के तोड़फोड़ करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि हिंसा और पथराव करने वालों के साथ उनकी कोई सहानुभूति नहीं है, ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन, इस बात की भी जांच की जानी चाहिए कि आखिर इस घटना की असली वजह क्या है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि मुख्य सचिव की ओर से घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं, लेकिन वे इस तरह की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने किसी सीटिंग जज द्वारा जांच करवाने की मांग की।

See also  दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी

 

शोक सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक सुमित हृदेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोंगी , पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, लाल चंद शर्मा, याकूब सिद्धिकी, सीपीआई के समर भंडारी, सीपीएम के अनंत आकाश, सीपीआई माले के इंद्रेश मैखुरी, अखिल भारतीय किसान सभा के सीटू के लेखराज, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विजय भट्ट व इंद्रेश नौटियाल, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के सतीश धौलाखंडी, साहित्यकार जितेन्द्र भारती, स्वतंत्र पत्रकार त्रिलोचन भट्ट सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

See also  देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
Ad 2