24 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अल्मोड़ा में सीएम धामी की सौगात

अल्मोड़ा में सीएम धामी की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल ₹202.14 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति की स्वरूप 10 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर केंद्र की 21 महिला उद्यमियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

See also  उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

सरकार ने पूरा किया वादा- धामी

उन्होंने कहा कि हमनें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को पारित कर जनता से किया वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता देश एवं प्रदेश की महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस देवभूमि की आबोहवा को खराब नहीं होने देंगे। जो भी देवभूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा इसी प्रकार आगे भी चलती रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से महिलाओं की आर्थिकी में वृद्धि होगी एवं उन्हें रोजगार सृजन करने में भी आसानी होगी।

See also  कल खुलेंगे पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट

पहाड़ी रंग में दिखे धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मातृ-शक्ति आजीविका महोत्सव’ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल्स एवं शिल्पकार गैलरी का निरीक्षण किया। मातृशक्ति द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने पहाड़ी नमक पीसकर अपनी पुरानी स्मृतियों को जीवंत किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित ताम्र शिल्प उत्पादों, हथकरघा उत्पादों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वैज्ञानिक सिद्धांतों पर बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्टों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, सुरेश गड़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, रानीखेत लीला बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

See also  सीएम धामी की अहम बैठक, जंगलों की आग, पीने के पानी को लेकर मंथन