15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बनभूलपुरा के दंगाइयों को पहचानो

बनभूलपुरा के दंगाइयों को पहचानो

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों को पोस्टर जारी किए हैं। पुलिस ने मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत 9 आरोपियों के पोस्टर शहर में कई जगह चस्पा किए हैं। 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, मीडियाकर्मियों पर पथराव किया था। आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इसमें 6 लोगो की मौत के साथ ही 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। बनभूलपुरा थाने में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के 15 टीमें बनाई गई हैं।

See also  सीएम धामी ने देश यूनिवर्सिटी में किया युवाओं से संवाद

अब तक 42 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास के CCTV के के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 9 वॉन्टेड दंगाइयों के पोस्टर शुक्रवार को हल्द्वानी पुलिस-प्रशासन ने जारी किए। पुलिस ने वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा कर दिए हैं। बनभूलपुरा के दंगाइयों को पहचानो पुलिस इन उपद्रवियों की सभी के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस ने जनता से अपील करते हुए उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना देने को नंबर जारी किया है। नैनीताल पुलिस को 9411112743, 9411112741, 9411110396 और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979, 9412087770 पर सूचित किया जा सकता है। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस अभी तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

See also  उत्तराखंड के कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल गांधी