15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

फूलों की घाटी को लेकर अहम समझौता

फूलों की घाटी को लेकर अहम समझौता

उत्तराखण्ड और स्लोवेनिया के मध्य संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन एवं पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग हेतु एक समझौता हुआ है। उत्तराखण्ड के फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान व स्लोवेनिया के त्रिग्लाव राष्ट्रीय उद्यान के मध्य सहमति पत्र पर हस्ताक्षर स्लोवेनिया की राजधानी लुबलियाना में हुआ है । फूलों की घाटी को लेकर अहम समझौतामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड एवं स्लोवेनिया के मध्य हुए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को राज्य की जैव विविधता को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाला प्रयास बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्कों को यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक धरोहर घोषित किया गया है। इससे निश्चित रूप से वन एवं संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन में उत्तराखण्ड के योगदान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

See also  सीएम धामी ने देश यूनिवर्सिटी में किया युवाओं से संवाद

इस सहमति पत्र के अनुसार दोनों राष्ट्रीय उद्यानों को एक-दूसरे के सिस्टर पार्क का दर्जा दिया जाएगा। दोनों के बीच प्रबंधन के अनुभव साझा करने, प्रचार प्रसार करने तथा वैश्विक स्तर पर वन प्रबंधन में स्लोवेनिया एवं उत्तराखण्ड के बेस्ट प्रैक्टिसेज को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि भारत के किसी संरक्षित क्षेत्र ने विदेश के संरक्षित क्षेत्र के साथ ऐसी कोई सहमति की है।

 

See also  त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा
Ad 1