सरकार वित्तीय वर्ष 2024 – 25 का आम बजट पेश करने जा रही है । प्रदेश के वित्तीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 26 फरवरी से 1 मार्च तक देहरादून में बजट आहूत होने की जानकारी दी है । सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा विधानसभा को अभिभाषण देगे। जिसके बाद कार्यमंत्रण की बैठक होगी जिसमें विधानसभा का एजेंडा सेट करके बजट पेश किया जाएगा।
प्रदेश सरकार आम बजट कब पेश करेगी, यह कार्यमंत्रणा में तय किया जाएगा। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले है । संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। आपको बता दे प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है। पक्ष-विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। जिसके बाद सभी विभाग अपनी तैयारी में जुट गए हैं। वही सरकार का कहना है इस बार सभी वर्गो के लिए संतुलित बजट बनाया जाएगा ।

More Stories
सफाई आयोग के उपाध्यक्ष की अहम बैठक
एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात