बारिश के साथ ही उत्तराखंड में भूस्खलन की वजह से भी आफत बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बड़े बड़े बोल्डर गिर रहे हैं जिससे कई सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ के धारचूला से एक और डराने वाला वीडियो सामने आया है। टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर एक बार फिर से भारी लैंडस्लाइड हुआ है.. बॉर्डर के इस अहम नेशनल हाईवे पर पूरी पहाड़ी टूट कर सड़क पर आ गई। नया गांव के पास ये लैंडस्लाइड हुआ है.. पहाड़ खिसकने से हाइवे पूरी तरह बंद हो गया है.. काली नदी के ठीक ऊपर बने इस हाइवे में इतना भारी लैंडस्लाइड हुआ है कि मलबा रोड को पार करते हुए नदी तक जा पहुंचा। हाइवे खोलने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

More Stories
नेशनल हाईवे पर सुरक्षा को लेकर डीएम चमोली की बैठक
पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी, देवप्रयाग कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पेपर लीक मुद्दे पर भी साधा निशाना
टनकपुर बनबसा बाईपास की मांग तेज, संघर्ष समिति का किया गया गठन, तय होगी आंदोलन की रुपरेखा