23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश यात्रा पर समीक्षा बैठक

आदि कैलाश यात्रा पर समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं और कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए पर्यटन विभाग के साथ बैठक की। बैठक में जानकारी दी गई कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में स्थित आदि कैलाश अथवा छोटा कैलाश, ओम पर्वत, पार्वती सरोवर पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए हेली सेवाएं प्रारम्भ की जा रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि हेली सेवाएं प्रारम्भिक रूप से छः माह के लिए संचालित किये जाने का प्रस्ताव है। छः माह के उपरांत यात्रा संचालन का व्यापक परीक्षण कर भविष्य में इस योजना को नियमित रूप से यात्रियों के लिए संचालित किया जा सकेगा।मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने की कार्ययोजना पर गंभीरता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

See also  देहरादून में कांग्रेस ने फूंका धामी सरकार का पुतला, सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों को लेकर जताई नाराज़गी