मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी उनके संबंध में विस्तृत चर्चा की व उनके क्रियान्वयन हेतु जरूरी निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम “अंत्योदय एवं गरीब कल्याण” के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने हेतु सतत क्रियाशील हैं। उन्होंने इस दिशा में सभी से समेकित प्रयासों पर बल दिये जाने का भी आह्वान किया।

More Stories
वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए जाने पर भड़के यशपाल आर्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
SIR को लेकर पिथौरागढ़ में प्रशासन एक्टिव, डीएम ने लिया जायजा, चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के निर्देश
डीएम पिथौरागढ़ का पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के दफ्तर में छापा, कई कर्मचारी मिले नदारद, कड़ा एक्शन लेने के निर्देश