11 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश एम्स में धामी का कार्यक्रम

ऋषिकेश एम्स में धामी का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन “NMOCON-2024” के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिवेशन में आए चिकित्सकों एवं छात्रों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाला यह संगठन निरंतर “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव से देश में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। ऋषिकेश एम्स में धामी का कार्यक्रममुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवा में अंत्योदय की सोच के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभार्थियों तक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के परस्पर समन्वय से कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में अटल आयुष्मान योजना प्रभावी साबित हो रही है।

See also  सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने संपूर्ण विश्व का नेतृत्व किया। कोरोना काल में देश के साथ विदेशों में भी निःशुल्क वैक्सीन दी गई। प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए हर अभियान का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है।

Ad 1
See also  निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य