उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर सरकार के खिलाफ एक बार फिर गुस्सा भड़क गया है। अंकिता के माता पिता इंसाफ ना मिलने से आहत होकर श्रीनगर के पीपल चौरी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। अंकिता के परिजन सरकार पर वादाखिलाफी, आरोपियों और वीआईपी को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
अंकिता भंडारी प्रकरण में हत्या के बाद सबूत मिटाने, बुलडोजर चलाने समेत कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है। अंकिता की मां ने सरकार पर पहले भी गंभीर आरोप लगाए हैं और अब धरना देकर वो अपनी आवाज़ फिर से बुलंद करना चाहती हैं।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल