15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरक सिंह रावत हाज़िर हों!

हरक सिंह रावत हाज़िर हों!

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कि आज ईडी के सामने पेशी है। पाखरो सफारी घोटाले के मामले में ईडी ने उन्हें समान भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि हरक सिंह रावत जाएंगे या नहीं जाएंगे ये अभी साफ नहीं है। पूरा मामला तबका है जब हरक सिंह रावत बीजेपी की सरकार में वन मंत्री थे। तब कॉर्बेट के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी बनाने को लेकर उन्होंने आदेश दिए थे । इसी मामले में कई अनियमिताओं का आरोप लगा है साथ ही हजारों की संख्या में पेड़ काटने का भी आरोप लगा है । हरक सिंह रावत हाज़िर हों!इस मामले को लेकर उनके घर पहले विजिलेंस ने भी छापा मारा फिर सीबीआई जांच को लेकर कोर्ट ने आदेश दिया और फिर ईडी की भी एंट्री हुई। ईडी ने इसी महीने की 7 तारीख को हरक के घर पर रेड की थी और कई दस्तावेज बरामद होने का दावा किया गया था। उसके बाद हरक को ईडी ने पूछताछ का नोटिस भेजा आज उन्हें बुलाया गया है। हरक के कुछ करीबियों को भी नोटिस गया है हरक की बहू को भी नोटिस भेजा है।  अनुकृति गुसाईं को 7 मार्च को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है।

See also  सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम

हरक पर गिरफ्तारी की तलवार!

अब तमाम तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं हरक सिंह रावत अगर आज पेश हुए तो क्या उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी ? इस बात को लेकर भी सवाल है कि अगर हरक सिंह रावत ईडी के सामने नहीं गए तो फिर क्या इस मामले में भी उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी कि वो ईडी के नोटिस को इग्नोर कर रहे हैं तो हरक फिलहाल संकट में हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस चुनौती से निपटना उनके लिए एक बड़ा संकट है। ईडी की कार्रवाई आगे कहां तक जाती है इस पर सब की निगाहें रहेंगी लेकिन आज निगाहें इस बात पर भी रहेगी कि क्या हरक सिंह रावत ईडी के सामने आज पर होंगे या फिर किसी बहाने से डाल देंगे।

See also  खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च