उत्तराखंड बीजेपी के नेता और आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर पैय्यानूली ने धामी सरकार के बजट की तारीफ की है। राजेश पैन्यूली पेशे से सीए हैं लिहाजा आर्थिक मामलों पर उनकी अच्छी पकड़ है। पैन्यूली ने बताया कि धामी सरकार के बजट में बहुत खूबसूरती से दीर्घकालिक योजनाओं के साथ साथ तात्कालिक आवश्यकता का भी ध्यान रखा गया है।
देखते ही देखते धामी सरकार ने बजट को 40-50 हजार करोड़ से सीधे 89-90 हजार करोड़ तक पहुँच दिया| जो की खुद में यह दिखाता है की उत्तराखंड में कितनी संभावना है और कैसे एक कुशल नेत्रत्व सभावनाओं को वास्तविक जामा पहना सकता है। पैन्यूूली ने ये भी कहा कि बजट में स्कूल के बच्चों की मदद से लेकर स्वरोजगार, आवागमन की सुरक्षित व्यवस्था चाहे वो पुल हो ट्रॉली हो या फिर क्रैश बैरियर का मुद्दा बजट में सभी को पूरा सपोर्ट दिया गया है ।
ग्राम पंचायतोों के साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों का भी ख्याल रखा गया है और दुनिया भर से आने वाले यात्रियों के लिए देव भूमि की यात्रा सुगम बनाने की बात की गई है।
विकास को मिलेगी रफ्तार- पैन्यूली
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा पिछले बजट मे पूंजीगत व्यय 24.66 की तुलना में अब 33.42 हजार करोड़ तक होगा ये खुद में दिखता है की अब आधारभूत सुविधायें बढ़ाई जायेंगी जिससे की उत्तरखंड में मार्गों में निवेश बढ़ेगा । वैसे भी डिस्टिनेशन उत्तराखंड मे 3.50 लाख करोड़ का एम.ओ.यू पहले ही हो चुका है। साधारण शब्दों में कहे तो यह एक अभूतपूर्व विकाश उन्मुख बजट है जो भारत को 5 ट्रिलियन स्तर की आर्थिकी बनाने में सहयोग के साथ ही दुनिया की तीसरी नंबर की आर्थिक व्यवस्था और भारत को एक विकसित देश की श्रेणी में पहुंचाने में सहयोग करेगा।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक